अपात्रों को बांट दिया आवास, पात्रों से सुविधा शुल्क की हो रही है मांग

सिराथू, कौशांबी। कड़ा विकासखंड के रामपुर बड़नावा गांव के ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपात्र लोगों को सुविधा शुल्क लेकर दिया गया है । जबकि पात्र लोगों से सुविधा शुल्क नहीं मिल रही है। इसलिए उन्हें आवास का लाभ नहीं दिया जा रहा है ।

जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव के पात्र युवक ने एक आदत आवास की मांग की है। रामपुर बड़नावा निवासी राजू पुत्र रामप्रसाद के पास रहने के लिए आवास नहीं है। गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों का निर्माण हो रहा है। ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अपात्रों का चयन करके ₹20000 की सुविधा शुल्क ली गई है। पात्र व्यक्ति राजू पैसा देने में असमर्थ था। इसलिए उसे आवास का लाभ नही दिया गया है । जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना में ली गई अवैध शुल्क की जांच कराकर कार्रवाई की मांग किया। इस मौके पर राजेश कुमार इंद्रपाल शिव भवन रामपाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।