मिनी सचिवालय बदहाल, नहीं होती बैठक, कंडे पाथ रहीं महिलाएँ और लोग बांध रहे जानवर

कछौना (हरदोई) : प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्र के पंचायत भवन को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किया जाए। जिससे ग्रामीणों को एक छत के नीचे सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। ग्रामसभा के विकास कार्य के लिए कार्य योजना बनाई जा सके। ग्राम सभा का मिलकर सर्वांगीण विकास हो सके।

विभागीय अधिकारियों की उदासीनता और भ्रष्टाचार के कारण विकासखंड कछौना की ग्राम सभा उत्तरधैया के ग्राम भारत खेड़ा में 12 वर्ष पूर्व बना लाखों रुपए का मिनी सचिवालय एक दशक की अवधि में जर्जर हो गया है। मिनी सचिवालय की हालत देख कर लग रहा है, कई दशक पुराना भवन है।

विकासखंड कछौना की ग्राम सभा उत्तरधैया के ग्राम भारत खेड़ा में वर्ष 2010 में ग्राम पंचायत ने मिनी सचिवालय का निर्माण कराया गया था, परंतु सरकारी योजनाओं को व्याप्त भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी की भेंट मिनी सचिवालय चढ़ गया। वर्तमान समय में दो कमरे व बरामदा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कमरों के पल्ले गायब हो चुके हैं। पानी की टंकी गायब है। शौचालय पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। गेट टूट चुका है। मैदान में ग्रामीण के कण्डे पाथ रहें हैं। मिनी सचिवालय में ग्रामीण जानवर बांध रहे हैं।

रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता