तलब जौनपुरी की पत्नी का शरीरान्त हुआ!

देश के प्रख्यात शाइर नगर के श्री राम मिश्र ‘तलब जौनपुरी’ की पत्नी गुलाब देवी मिश्र की आज (१९ सितम्बर) पूर्वाह्न ९.३० बजे सिविल लाइन्स-स्थित एक चिकित्सालय मे उपचार के दौरान हृदयगति रुकने के कारण निधन हो गया था। गुलाब देवी मिश्र की आयु ७५ वर्ष की थी। वे अपने पीछे पति, सात पुत्रियाँ और एक पुत्र-सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर गोलोकवासी हो चुकी हैं।

स्मृति-शेष गुलाब देवी मिश्रा

स्मृति-शेष गुलाब देवी का १९ सितम्बर को रसूलाबाद-घाट पर अन्त्येष्टि क्रिया की गयी। उनके इकलौते पुत्र अधिवक्ता गौरव मिश्र ने मुखाग्नि दी थी।

घाट पर ‘सर्जनपीठ’ और ‘साहित्यांजलि प्रज्योदि’ के संयुक्त तत्त्वावधान मे एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमे सौम्य और मृदुल व्यवहारवाली सुगृहिणी दिवंगता के प्रति नगर के साहित्यकारों, कवियों तथा अन्य प्रबुद्धजन ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

इस अवसर पर डॉ० प्रदीप चित्रांशी, डॉ० रवि मिश्र, आनन्द दुबे, के० के० श्रीवास्तव, केशव सक्सेना, रविनन्दन सिंह, पीयूष मिश्र, के० पी० गिरि, उमेश श्रीवास्तव, डॉ० वीरेन्द्र तिवारी, आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, मुकुल मतवाला, गुरुप्रसाद मदन, आर० पी० सिंह, विजयशंकर चौरसिया आदिक उपस्थित रहे।