पुलिस और आबकारी टीम ने लाखों लीटर लहन नष्ट कराते हुए 295 आरोपितों को किया गिरफ्तार

हरदोई। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने बड़ी मात्रा में लहन नष्ट कराते हुए हजारों लीटर अवैध शराब, भट्ठी समेत सैकड़ों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और आबकारी टीम की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

बताते चलें कि आगामी 4 मई को जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। जिसकी तैयारियों के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस और आबकारी के संयुक्त अभियान में पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी है। जिसमें 6664 लीटर अवैध शराब, 74 भट्ठी, 4 लाख लीटर से अधिक लहन नष्ट कराते हुए 295 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और आबकारी टीम की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी है। नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से अपराधियों की कमर तोड़ने में जुटी है। इसी के दृष्टिगत अवैध शराब के विरुद्ध पूरे जनपद में छापेमारी अभियान चलाया गया।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत अपराधियों पर कार्यवाही की जा रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। जिसमें लाखों लीटर लहन नष्ट कराते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब समेत 295 अपराधियों को गिरफ्तार गया है। निकाय चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से अपराधियों में दहशत व्याप्त है।