पौधरोपण के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के क्रम में आज सांसद हरदोई जय प्रकाश, पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर व अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल द्वारा शहीद उद्यान हरदोई मे पौधरोपण किया गया। मौके पर पालिका-सभासद एवं पालिकाकर्मी भी उपस्थित रहे। सांसद द्वारा पर्यावरण की रक्षा हेतु हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाने हेतु अपील की गई। उन्होंने कहा कि पौधरोपण मात्र कुछ दिनों का अभियान नही है, इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ पर्यावरण की गोद मे ही हमारा स्वस्थ शरीर सम्भव है। उन्होंने पौधरोपण जन-आंदोलन, शक्तिवन, युवा वन व बाल वन जैसी थीम्स की सराहना भी की।