बदायूँ: जिलाधिकारी ने बताया कि उनके संज्ञान में आ रहा है कि विद्यालय की ओर से अभिभावकों को फोन कर फीस वसूलने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए है कि लॉक डाउन में तीन माह की फीस अभिभावकों से किसी दशा में दबाव बनाकर नहीं ली जाएगी। यदि किसी विद्यालय की ओर से अभिभावकों पर फीस के लिए दवाब बनाने की कोशिश की गई तो उसके प्रबंधक के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
डीएम ने कहा है कि जो अभिभावक फीस देने में सक्ष्म हैं और वह स्वेच्छा से फीस देना चाहते हैं तो जमा जमा कर लें, लेकिन किसी भी अभिभावक पर किसी प्रकार का दवाब नहीं बनाया जाएगा। यदि किसी अभिभावक पर दबाव बनाया जाए तो तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक या जिलाधिकारी से शिकायत करें, शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। अभिभावक बिलकुल परेशान न हों, घर में बच्चों को कोरोना से बचाव के उपाय बताएं, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें और फिजीकल डिस्टेंसिंग के बारे में भी बताए। जिससे वह खुद तो जागरुक हों और दूसरे बच्चों को भी जागरुक करें।