भाई से विवाद के युवक ने लगाई गंगा में छलांग मौत

                   मल्लावाँ (हरदोई)- खाना खाते समय भाई से विवाद होने पर युवक ने गंगा मे छलांग लगा कर आत्महत्या । वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से खोज जारी करायी । घटना स्थल से तीन किलोमीटर पूर्व उन्नाव जनपद के मितानपुरवा गाँव के सामने गोताखोरों ने शव को बरामद कर निकाल लिया है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है।
                  मिली जानकारी के अनुसार  कोतवाली क्षेत्र के गाँव शाहपुर गंगा निवासी धीरू (24) व छोटा भाई ॠषभ से रविवार की देर शाम खाना खाते समय बहस होने लगी । बहस होते-होते बात बढ गयी और धीरू गुस्से में आकर पत्नी शिल्पी व दो बच्चों के साथ बाइक से आगरा एक्सप्रेस पुल के नीचे चारों आत्महत्या करने के उद्देश्य से गये। जहाँ पर गंगा के किनारे कुछ लोगों ने धीरू को छलांग लगाते देख लिया और उसकी पत्नी व बच्चों को भी छलांग लगाने का इरादे से लोगो ने जाते देख दौड़ कर पत्नी व बच्चो को बचा लिया। घटना की परिजनो को जानकारी दी गयी । रविवार देर शाम परिजनों ने पानी मे उतरकर खोजबीन की पर सफलता नहीं मिली । सोमवार की सुबह पहुँची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में उतरकर खोज की पर सफलता नहीं मिली । गोताखोरों ने बताया कि युवक का शव तेज बहाव के कारण काफी दूर निकल गया है। घटना स्थल से तीन किलोमीटर पूर्व उन्नाव जनपद के मितानपुरवा गाँव के सामने गोताखोरो ने शव को बरामद कर निकाल लिया गया है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है ।