मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध की मौत

                खेत पर जा रहे युवक को गांव के बाहर सड़क पर स्थित निजी स्कूल के सामने बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है तथा बाइक चालक और बाइक हिरासत में है।
                कृष्णपाल 60 पुत्र लक्ष्मीनारायण यादव निवासी बढियांन पूर्वा कोतवाली सांडी कल दिन में दोपहर लगभग 12:30 बजे अपने खेत पर जा रहे थे कि तभी गांव के बाहर स्थित निजी स्कूल के सामने तेज रफ्तार में आई बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई तथा ग्रामीणों ने बाइक और चालक दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया मृतक परिवार में एक लड़का था तथा कोई पुत्र भी नहीं चचेरे भाई हरिश्चंद्र ने घटना की जानकारी दी।