देश की उद्यमिता को बढ़ाने के लिए आजादी के बाद पहली बार एक अलग मंत्रालय हुआ गठित

मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कौशल विकास मिशन का अनुसरण करते हुए यूपी सरकार ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में तमाम युवाओं को नई शुरुआत दी है।
आज के इस कार्यक्रम में मैं भारत सरकार के पेट्रोलियम व कौशल विकास मंत्री माननीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का हृदय से स्वागत करता हूं । उत्तर प्रदेश में कौशल विकास की महत्ता और संपूर्ण समाज का योगदान से संबंधित आज का यह सेमिनार महिंद्रा ग्रुप द्वारा यूपी में कौशल विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के साथ-साथ लखनऊ और गोरखपुर में कौशल प्रशिक्षण व आशा ज्योति केंद्र का उद्घाटन यहां सम्पन्न हुआ है । पहली बार इस देश में यहां के युवाओं को उनकी भावना के अनुरूप मंच देने और उन्हें नई दिशा देने का प्रयास शुरू हुआ है । 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री बनने के बाद आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की उद्यमिता को बढ़ाने के लिए आजादी के बाद पहली बार एक अलग मंत्रालय गठित किया ।