हरदोई- एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ना लागू किए जाने से आक्रोशित अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया था जिसके आज चौथे दिन क्रांतिकारी जन संघर्ष मोर्चा ने भी साथ देने की घोषणा की।
एक जाति विशेष को खुश करने के लिए शासन अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मनमाने ढंग से तोड़ मरोड़ कर आम जनमानस पर ठोक दिया है कर दिया जिससे सामान्य वर्ग को भारी तकलीफ है परेशानियों को देखते हुए संशोधित एक्ट के खिलाफ अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया धरने के चौथे दिन शाहाबाद से आए हुए कार्यकर्ताओं ने एससी एसटी एक्ट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
क्रांतिकारी जन संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र विक्रम सिंह ने शायराना अंदाज में कहा कि बहुत सह चुके अब ना सहेंगे सीने धड़क उठे हैं आदि दलीलों को देते हुए वर्तमान समय में लागू किया गया है एससी एसटी एक्ट को काला कानून भी कहा उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि वह केवल धरना प्रदर्शन तक ही सीमित रहने वाले नहीं हैं बल्कि यह कारवां जिला प्रदेश से होता हुआ दिल्ली तक आमरण अनशन में परिवर्तित होकर रहेगा सवर्ण समाज की उपेक्षा करना इस सरकार को बहुत महंगा पड़ेगा इस मौके पर पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान के अलावा जिला अध्यक्ष योगेश विक्रम, बेचेलाल, दीपक सिंह, प्रवेश विक्रम, मुकेश विक्रम, कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष रीता सिंह सहित कई दर्जन कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।