राहुल मिश्र बघौली
बघौली थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने आज आदर्श भोजनालय का शुभारम्भ किया तथा थाना प्रभारी को इस कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई दी ।
आदर्श भोजनालय का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने ऑफिस का रखरखाव व शिकायत रजिस्टर की जांच की । उन्होंने ऑफिस में लगी गांधी जी की फोटो देखकर उसे सही तरीके से रखने को कहा । वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक थाना परिसर में आदर्श भोजनालय का शुभारम्भ करने के बाद थाना परिसर के पीछे निष्प्रयोज्य भवनों देखा व पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी फूलचंद सरोज की साफ-सफाई के मामले में अव्वल रहने के लिए पीठ भी थपथपाई ।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह, सीओ बघौली अखिलेश राजन, चौकी प्रभारी भावना भरद्वाज, जब्बार खान, रामभवन सोनकर, यमुना यादव सहित क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियो में भीठा बाबा महन्त बाबा रामकृष्ण दास, श्रवण वर्मा जिला पंचायत सदस्य, मोहम्मद अयूब, पूर्व प्रधान अयोध्या, उस्मान अली सहित दर्जनों लोग मौके पर मौजूद रहे।