इनकम टैक्स अधिकारियों ने कल कानपुर में बने एशिया के सबसे बड़े पार्कों में से एक ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क में अचानक छापा मारा । छापे के बाद पार्क के कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा । मालूम हो कि ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क में ₹700 एक आदमी की पार्क एंट्री फीस है । इस छापे में 4 टीमें शामिल रहीं । सुरक्षा की दृष्टि से इनकम टैक्स अधिकारियों के साथ पुलिस बल के लगभग 20 लोग मौजूद रहे ।