कानपुर:- पनकी थाना क्षेत्र मे 5 फरवरी शाम 5 बजे पतरसा गाँव निवासी माहिला ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । पतरसा निवासी विनोद दिवाकर उर्फ कल्लू ने बताया कि उसकी पत्नी सविता (32 वर्ष) 8-9 सालों से बीमारी से परेशान थी । उसका काफी इलाज कराया पर बीमारी से तंग आकर कल उसने अपने बेटे करन (12 वर्ष) को घर से बाहर खेलने को भेज दिया और करन के बाहर जाते ही उसने फाँसी लगा ली । करन जब खेल कर वापस घर आया तो उसने देखा की माँ ने पंखे के हुक में दुपट्टे से फाँसी लगा ली थी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे गोपालपुर चौकी इन्चार्ज अरूण कुमार यादव व फोरेन्सिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को नीचे उतारा व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
Related Articles
संदिग्ध हालातों में महिला ने लगाई फांसी, पिता ने सास पर लगाया हत्या करने का आरोप
November 12, 2018
0
संदिग्ध हालातों में आईटीआई की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
October 21, 2018
0
मानसिक रूप से परेशान महिला ने मायके में लगाई फांसी
January 28, 2018
0