- प्रधानमंत्री ने भारत के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव- भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया।
- 8 वर्ष पहले यही वो समय था, जब हमने न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन के रास्ते पर चलते हुए भारत में सुशासन के नए मंत्रों को लागू करने की शुरुआत की थी।
- टेक्नोलॉजी ने अंतिम छोर तक डिलीवरी को सुनिश्चित करने में, सैचुरेशन के विजन को आगे बढ़ाने में बहुत मदद की है।
- हमने देश को नई ताकत, गति और ऊंचाई प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी को एक महत्त्वपूर्ण उपकरण बनाया है।
- आज हम टेक्नोलॉजी को सबसे पहले आम लोग को उपलब्ध करा रहे हैं।
- तकनीक जब जन-जन तक जाती है तो उसके उपयोग की संभावनाएं भी उसी के अनुसार बढ़ जाती हैं।
- ड्रोन प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना सुशासन और जीवन को आसान बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने का एक और माध्यम है।