कौशांबी : मंझनपुर तहसील क्षेत्र में भू स्वामित्व योजना घरौनी का निर्धारण करने के लिए दिन बृहस्पतिवार को 3 ग्राम पंचायतों में ड्रोन से सर्वे किया गया । इसमें निवारी, सरैया और भैला ग्रामसभा शामिल है । तीनों ग्रामसभा में 8 पुरवे हैं ।
भूस्वामित्व योजना के तहत ड्रोन कैमरे द्वारा सर्वे किया गया । सभी एकत्र ग्राम वासियों को हल्का लेखपाल राजन सिंह वली मोहम्मद सहयोगी लेखपाल राहुल वर्मा पायलेट, क्रांति सिंह पायलेट, संतोष, सरोज, ग्रामसभा सदस्य सबीर अहमद, ग्रामप्रधान आगिवना सविता यादव, ग्रामप्रधान भैला मखदुमपुर सभी ग्राम वासियों को हल्का लेखपाल राजन सिंह ने बताया कि ग्रामसभाओं में चलाई जा रही मुहिम पूर्ण होने के बाद मकान स्वामियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा । ठीक उसी तरह जैसे वरासत खारिज दाखिल में मलिकाना हक दिया जाता है । जिसमें भारत सरकार द्वारा एक कार्ड जारी किया जाएगा । इस आधार पर आपको एक स्वामित्व मिलेगा । स्वामित्व के आधार पर जिस प्रकार शहर में रहने वाले लोग बैंक से होमलोन पा जाते हैं उसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी स्वामित्व के आधार पर सुविधा मिल सकेगी ।
आबादी की भूमि को लेकर जमीनी विवाद अक्सर बना रहता है । घरौनी का सत्यापन हो जाने से विवाद में कमी आएगी । आबादी स्वामित्व योजना के तहत हर तरीके के विवाद खत्म कर दिये दिए जा रहे हैं ।
मौके पर हल्का लेखपाल राजन सिंह, लखनऊ के पायलट राहुल वर्मा, क्रांति सिंह, पायलट संतोष, सरोज, ग्रामसभा सदस्य सविता देवी, ग्राम प्रधान पवन कुमार, प्रबंधक मौजूद शबीर हसन, ग्राम प्रधान वली मोहम्मद, सहयोगी लेखपाल आदि लोग मौजूद रहे ।