बदायूँ: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बदायूँ क्लब, बदायूँ में प्रेरणा दिवस एवं मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। मेगा कैम्प का शुभारम्भ सदर विधायक/राज्य मंत्री नगर विकास, उ0प्र0 शासन मुख्य अतिथि महेश चन्द्र गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समूह की महिलाओं द्वारा मुख्य अतिथि का अभिनन्दन करते हुये स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। महेश चन्द्र गुप्ता द्वारा अपने सम्बोधन में भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत ग्रामों में निर्धन परिवारों की महिलाओं द्वारा समूह से जुड़कर ग्राम संगठन का गठन कर महिलाओं में सशक्तिकरण एवं आत्मविश्वास की ओर बढ़ते हुये कदमों की सराहना की गई।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय द्वारा स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित किये गये उत्पादों की प्रशंसा की गई तथा इस बात पर बल दिया गया कि महिलाओं द्वारा किये जा रहे प्रयासों को आधुनिक तकनीक/मशीनों द्वारा जोड़ा जाये ताकि उन्हें आजीविका हेतु अधिक धन प्राप्त हो सकें। इसके लिये उन्होनें परामर्श दिया कि भविष्य में बैठक की जायें ताकि महिलाओं को सिलाई- कढ़ाई, जरीजरदोजी, बैग-पर्स निर्माण हेतु व्यावसायिक मशीने उपलब्ध कराई जायें ताकि मार्केटिंग के क्षेत्र में वह मजबूती से कदम जमा सके और उनके उत्पाद किसी दशा में अन्य उत्पादों से गुणवत्ता कम न हों।
मेगा कैम्प के इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त (श्रम रोजगार), मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एल0डी0एम0-पी0एन00बी0 एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। प्रेरणा दिवस एवं मेगा कैम्प का उद्वेश्य ग्रामीण निर्धन परिवार की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के द्वारा सशक्त बनाकर आजीविका के अवसरों को प्रदान किया जाना है। जिन स्वयं सहायता समूहों द्वारा सामुदायिक निवेश निधि व आजीविका निधि प्राप्त किया गया है, उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्य किये जा रहे हैं तथा उनकी आमदनी में बढोतरी भी हो रही हैै। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सामाजिक भागीदारी, स्वास्थ्य, शिक्षा स्वच्छता, सामाजिक विकास, आजीविका संवर्धन एवं कौशल विकास इत्यादि पर इनकी जागरूकता बढ रही है एवं इनके सम्पूर्ण विकास हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं।
इस मेगा कैम्प में महेश चन्द्र गुप्ता, सदर विधायक/राज्य मंत्री नगर विकास, उ0प्र0 शासन द्वारा जनपद बदायूॅ के विभिन्न विकास खण्डों से 465 स्वयं सहायता समूह को रिवाॅल्विंग फण्ड, 385 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि, 184 स्वयं सहायता समूहों को बैंक के्रडिट लिकंेज, के रूप में स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों को कुल धनराशि 6 करोड़ 77 लाख 25 हजार रू0 अवमुक्त करते हुए डेमो चैक वितरित किये गये। इसके साथ ही महेश चन्द्र गुप्ता, सदर विधायक/राज्य मंत्री नगर विकास, उ0प्र0 शासन द्वारा ग्राम हबीबपुर, विकास खण्ड- आसफपुर के ‘‘रानी लक्ष्मी बाई स्वयं सहायता समूह‘‘ की सदस्य ओमलता को कृषि विभाग के कन्वर्जेन्स के माध्यम से ट्रेक्टर एवं कृषि उपकरण की सहायता प्रदान करते हुये टेªक्टर की चाबी ओमलता को सौपी गई। पशुपालन विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मुर्गी पालन हेतु निःशुल्क चूजे भी वितरित किये गये।
उपायुक्त (स्वतः रोजगार) चन्द्र शेखर द्वारा जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति के बारे में विस्तृत तरीके से बताया गया कि जनपद को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष कई बिन्दुओं में प्रगति सन्तोषजनक है तथा लक्ष्य प्राप्ति के निकट है।