राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी ‘राघव’
47वीं जवाहरलाल नेहरू जिला स्तरीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी का आर. आर. इण्टर कालेज हरदोई में आयोजन किया गया । प्रदर्शनी छ: विषयों यथा सतत् कृषि पद्धतियां, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, संसाधन प्रबंधन, औद्योगिक विकास, भारी परिवहन व संचार और शैक्षिक खेल व गणितीय प्रतिरूपण पर आधारित रही । प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक वी. के. दुबे, आर. आर. इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह राठौर और विज्ञान क्लब समन्वयक ने फीता काट कर किया।
पर्यावरण प्रदर्शनी में अध्यापक संवर्ग में शिक्षण अधिगम सामग्री आधारित प्रदर्श में विज्ञान वर्ग में पी. बी. आर. इण्टर कॉलेज के रसायन विज्ञान प्रवक्ता श्री प्रदीप नारायण मिश्र प्रथम और गणित में आर. आर. इण्टर कालेज के डा. राजीव कुमार सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर छात्र संवर्ग में भावी परिवहन एवं संचार में पी. बी. आर. इण्टर कॉलेज के रजनीश कुमार, आर. आर. इण्टर कॉलेज हरदोई के मृत्युञ्जय श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में संसाधन एवं प्रबंधन के साथ ही स्वच्छता एवं स्वास्थ्य में आर. आर. इण्टर कॉलेज हरदोई के छात्र द्वय विपिन गुप्ता व प्रथम रहे । छात्र संवर्ग में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन प्रदीप नारायण मिश्र, संजय पाण्डेय व शैलेन्द्र त्रिवेदी ने किया ।