मतदान व लोकतन्त्र विषय पर उत्कृष्ट लेखन हेतु भवानीमंडी के साहित्यकार कवि राजेश पुरोहित कवि चौपाल मनीषी सम्मान से सम्मानित

भवानीमंडी:- देश के ख्यातिनाम कवि एवम साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को राष्ट्रीय कवि चौपाल दौसा राजस्थान के द्विवर्षीय साहित्यिक यात्रा के सफ़लतापूर्वक पूर्ण होने पर देश के विभिन्न प्रदेशों से चयनित कवि साहित्यकारों को सम्मानित करने की कड़ी में चयन समिति द्वारा पुरोहित को हिन्दी साहित्य के प्रति जागरूकता एवम “मतदान व लोकतन्त्र विषय पर उत्कृष्ट लेखन के लिए ” कवि चौपाल मनीषी” सम्मान से सम्मानित किया गया।

पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय कवि चौपाल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कासिम बीकानेरी, संरक्षक रविन्द्र चतुर्वेदी, विशिष्ट राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. रघुनाथ मिश्र “सहज”, संस्थापक एवम संरक्षक नेमचन्द गहलोत ने प्रदान किया।

पुरोहित की रचनाएं राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशित होती है। पुरोहित ने जानकारी देते हुए कहा कि गाँव गाँव मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मैंने अपनी काव्य रचनाओं से लोगो को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदान हमारा अधिकार है। आओ मतदान करें। यह संदेश पहुंचाया। इस उपलब्धि पर उन्हें चौपाल के सदस्यों ने, साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र सहित देश के रचनाकारों पत्रकारों व शिक्षकों ने बधाइयाँ दी है।