कछौना (हरदोई): लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के चौथे चरण में मिश्रिख लोकसभा सीट पर 56.20% मतदान हुआ। कछौना ब्लॉक में सुबह से ही मतदाताओं ने अपना वोट डालना आरम्भ कर दिया। मिश्रिख लोकसभा सीट को लेकर कछौना विकास खण्ड में मतदान का प्रतिशत 52% ही रहा। फिलहाल कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। चिलचिलाती धूप का असर मतदाताओं पर दिखाई पड़ा, दोपहर में मतदान केंद्रों के बूथों पर सन्नाटा नजर आया लेकिन शाम होने पर मतदाता वोट डालने को घरों से निकले। मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
Related Articles
जिले की 114 वर्षीया सबसे बुजुर्ग महिला सुबिहिती देवी ने किया मतदान
May 6, 2019
0
राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए कल मतदान होगा
June 9, 2022
0
सभी अधिकारी निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करायें : -जिलाधिकारी
November 16, 2017
0