बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, 72 घंटों से नहीं मिली बिजली

पावर हाउस कर्मचारी व जेई कर रहे आदेशों की अवहेलना सरकारी नंबर स्विच ऑफ

हरदोई जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार व विद्युत विभाग 18 घंटे ग्रामीण क्षेत्र में बिजली देने का दावा करती है वहीं दूसरी ओर हरदोई के बेहटा गोकुल पावर हाउस क्षेत्र में 72 घंटे से बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाई है । जिसके चलते सभी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

 

वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा अधिकारियों का फोन आन रखने का आदेश सरकार द्वारा दिया गया था । लेकिन बेहटा गोकुल पावर हाउस 9453005112 व जेई का भी 9453004773 फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है । कैसे ग्रामीणों को यह मालूम हो सके कि बिजली किस कारण और क्यों 72 घंटों से नहीं मिल पाई है ? क्षेत्र में बिजली विभाग और कर्मचारियों के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है । क्षेत्रीय लोगों का कहना है अगर जल्द ही बिजली व्यवस्था सही नहीं की गई तो इसका नुकसान विभाग व संबंधित अधिकारी भुगतेंगे । इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की होगी ।