कछौना (हरदोई) : विकास खण्ड कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा टिकारी में स्थित गोवर्धनी मां के मंदिर में गुरुवार को खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मां गोवर्धनी दरबार टिकारी में मां गोवर्धनी मंदिर अम्बरसर तीर्थ समिति के द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मां गोवर्धनी दरबार में गांव व क्षेत्र की कन्याओं ने आकर प्रसाद ग्रहण किया।
समिति के अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा मकर सक्रांति पर भगवान सूर्य के मकर राशि पर जाने को उत्तरायण हो जाता हैं, जिससे जनमानस में लोगों के शुभ कार्य करने का एहसास और उनके जीवन में नए-नए विचारों को आना होता है। मकर संक्रांति को मांगलिक कार्यों का आयोजन भी कह सकते है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बबलू सिंह, हर्षित सिंह, विनय, लवकुश, आशीष, अशोक, धीरेश सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता