त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक मुख्यालय सभागार में भाजपाइयों ने की बैठक

कछौना (हरदोई) : ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा व क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने पंचायत चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहने के निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। जिनके अथक प्रयास से चुनाव जीते जाते हैं। पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। जिससे पंचायत के सभी पदों पर पार्टी का परचम लहराया जा सके। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व में सत्ता में रही समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने सत्ता में रहकर पंचायत चुनावों में धांधली की थी। सपा के गुंडाराज से त्रस्त होकर जनता ने प्रदेश में भाजपा सरकार बनाई।

विधायक रामपाल वर्मा ने कहा जिस प्रकार पार्टी ने केंद्र व राज्य के चुनाव में परचम लहराया था, उसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपना परचम लहराएगी, जिसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी है। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में आम जनमानस को बताना हैं। योजनाओं से वंचित लोगों का चिन्हित कर उन्हें तत्काल लाभ योजना का दिलाया जाए। जिला प्रभारी पंचायत चुनाव भाजपा राम बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों, किसानों व महिला सशक्तिकरण के लिए काम किए हैं।

युवा भाजपा नेता पंकज शुक्ला ने बताया युवाओं के लिए वह सदैव प्रयासरत हैं। युवा प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए क्षेत्र में खेलकूद प्रतिभाओं के लिए मिनी स्टेडियम शासन स्तर से खुलवाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। वही युवा बेरोजगारों के लिए औद्योगिक क्षेत्र में कैंप लगाकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। जिससे वह क्षेत्र को आर्थिक विकास में मजबूती सकें।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा सौरभ मिश्रा, जिला प्रभारी पंचायत चुनाव भाजपा राम बहादुर सिंह, सह प्रभारी पंचायत चुनाव भाजपा पंचायत सत्येंद्र राजपूत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कछौना नवीन पटेल, भाजपा के जिला प्रतिनिधि ब्रम्ह कुमार सिंह, निवर्तमान मंडल महामंत्री अनूप दीक्षित, भाजपा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनुज गुप्ता, पंकज शुक्ला, शिवम मिश्रा, कोथावां मंडल अध्यक्ष अमृत सिंह, बेनीगंज मंडल अध्यक्ष देव सेन अवस्थी, गौसगंज मण्डल अध्यक्ष इन्द्रपाल कुशवाहा, ग्राम प्रधान गौतम कनौजिया, ग्राम प्रधान संजीव सिंह कुशवाहा, ग्राम प्रधान देवी शंकर शुक्ला सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता