जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलायी राष्ट्रीय एकता की शपथ

  • कौमी एकता सप्ताह के प्रथम दिवस पर राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई गयीः-जिलाधिकारी
  • अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की आजादी तथा एकता के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रतिज्ञा का संकल्प लियाः-अविनाश कुमार

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कौमी एकता सप्ताह के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इसी प्रकार कौमी एकता सप्ताह के प्रथम दिवस के अवसर पर समस्त विभागो के अधिकारियो ने अपने अपने कार्यालयों में समस्त कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाकर देश की आजादी तथा एकता बनाये रखने और उसे मजबूत करने के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रतिज्ञा का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित समस्त कलेक्ट्रेट स्टाफ उपस्थित रहे।