भाजपा के ‘पद-यात्रा’ कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

कछौना-बालामऊ (हरदोई)- मंगलवार को नगर के गीता देवी इंटर कॉलेज के स्वर्ण जयंती सभागार में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा व मिश्रिख लोकसभा प्रभारी डॉ रामचंद्र वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम “पद यात्रा” को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को पद यात्रा के संबंध में कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के सभी लाभार्थियों से संवाद करके उनकी समस्याओं का निदान करना है। प्रत्येक मंडल में दो-दो टोली बनाकर प्रतिदिन पांच-पांच गांव में पदयात्रा का कार्यक्रम संपन्न करना है व वहीं रात्रि प्रवास भी करना है।पार्टी का यह कार्यक्रम 1 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक चलेगा। वहीं विधानसभा संयोजक पद यात्रा व लोकसभा प्रभारी डा० रामचंद्र वर्मा ने बताया कि सभी देव तुल्य कार्यकर्ता पदयात्रा को प्रभावी तरीके से सफल बनाएं जिससे भाजपा के प्रति जनाधार को बल मिले। केंद्र व राज्य सरकार की कई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं के योगदान की नितांत आवश्यकता है जिससे सबल भारत के सपने को साकार किया जा सके।

“पदयात्रा” की इस बैठक के अवसर पर कछौना मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह, कोथावां मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह(पिंटू), बेहंदर मंडल अध्यक्ष सुरेश पाल वर्मा व जिला मंत्री रोहित वैश्य,जिला उपाध्यक्ष डा० नरेन्द्र पटेल, जिला सहसंयोजक पुनीत गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य लालता सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा बाबा बनवारी लाल, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अवधेश रावत, भाजयुमो उपाध्यक्ष अरिजीत वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश अस्थाना, नागेंद्र तिवारी, राधेश्याम शर्मा, मंडल महामंत्री अनूप दीक्षित, नवीन पटेल, सेक्टर संयोजक एस.बी.सिंह सेंगऱ, शिवम मिश्रा, प्रेम यादव, भैयालाल, रामू शुक्ला व सभी बूथअध्यक्ष व गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।