आज कलेक्ट्रट सभागार में जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2022 तक नेहरू युवा केन्द्र की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम का उद्घाटन 01 अक्टूबर 2022 को होगा, जिसमें वृद्धाश्रमों पर जोर देते हुए सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्या मिश्रा, जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।