हरदोई :- जनपद मे पुलिस लाइन के परेड मैदान पर दंगा निरोधक यन्त्रो व बलवा ड्रिल का अभ्यास पुलिस कर्मियों को कराया गया।
अभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चमी) तथा सभी क्षेत्राधिकारी एवं जनपद के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
सभी पुलिस कर्मियों को आगामी लोकसभा चुनाव2019 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बलवा या दंगा होने के दौरान पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई को अलग अलग टीम बना कर प्रदर्शित किया गया ।
अलग अलग टीमों मे एल आई यू, सिविल पुलिस, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा इकाई इत्यादि के रूप में पुलिस कर्मियों को अभ्यास कराया गया ।
परेड मैदान पर मौजूद प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्रों का निरीक्षण किया गया । सभी थाना प्रभारी को अपने अपने पास सुरक्षा से सम्बन्धित सभी उपकरणों एवं शस्त्रों को हर हाल में रखने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की लॉ एंड आर्डर की समस्या से निबटने के लिए आप पूरी तरह से तैयार रहिए ।