हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज मंडी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तीन हजार दो सौ छब्बीस पंचायतों और अन्य स्थानीय निकायों के साढ़े तीन हजार से अधिक चुने हुए प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आदर्श पंचायतों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढ़ंग से लागू करने के लिए पुरस्कृत किया। मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र के थाचाधर पंचायत को मनरेगा के तहत सबसे अधिक परिवारों को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में विकास करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि के कारण ही आज ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की लहर है।