सभी जनपदों में बैंको तथा डाकघरों में आधार नामांकन तथा अपडेशन एवं संशोधन, की सुविधा आरम्भ कर दी गयी है:- नोडल यू0आई0डी0ए0आई0

               नोडल अधिकारी यूआईडीएआई ने अवगत कराया है कि सभी जनपदों में बैंको तथा डाकघरों में आधार नामांकन तथा अपडेशन, संशोधन, की सुविधा आरम्भ कर दी गयी है ताकि आम नागरिक को आधार नामांकन व अपडेशन की सुविधा प्राप्त करने में कोई कठिनाई उत्पन्न न हो।
               उन्होने बताया कि आम नागरिक इंण्डियन बैंक,पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इण्डिया, ईलाहाबाद बैंक,सिन्टीकेट बैंक, केनरा बैंक तथा यूनियन बैंक से अपना आधार अपडेशन व संशोधन करा सकते हैं।