चार करोड़ तीस लाख से अधिक लोग फेसबुक पर भारतीय प्रधानमंत्री को करते हैं फॉलो

सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर लोकप्रियता के लिहाज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप सहित विश्व के कई नेताओं से कहीं आगे हैं। संचार और जनसंपर्क कंपनी बरसन कॉन एण्ड वुल्फ द्वारा फेसबुक पर विश्‍व के नेताओं की लोकप्रियता के बारे में आज जेनेवा में जारी रिपोर्ट के अनुसार चार करोड़ तीस लाख से अधिक लोग फेसबुक पर भारतीय प्रधानमंत्री को फॉलो करते हैं।