लव फाउंडेशन ने गरीब परिवार के बच्चों के साथ पिकनिक कर मनाया नववर्ष

सिद्धान्त सिंह

लखनऊ के लोहिया पार्क में लव फाउंडेशन द्वारा गरीब परिवार के बच्चों के साथ नववर्ष के अवसर पर मानसिक एवं बौद्धिक दृष्टिकोण में व्यापक विस्तार के लिए एवं उनके मनोरंजन के लिए पिकनिक का आयोजन किया। जिसमें मुख्य रूप से नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने विभिन्न बस्तियों से आये करीब 200 बच्चों के साथ 20 किलो का केक काटा।

पूर्व आयुक्त (समाज कल्याण) चंद्रप्रकाश ने आयोजित की प्रेसवार्ता, बालामऊ वि० स० से चुनाव लड़ने की तैयारी

इस मौके पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन का आयोजन गया। जिस में गूँज रॉक बैंड की मनमोहक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। गायन में राज व कीबोर्ड पर मुकुल सिंह और उनके साथियों ने अपने वाद्ययंत्रों से आकर्षक प्रस्तुति दी। निशिता सक्सेना ने बच्चों को प्रेणादायक कहानियों के माध्यम से जागरूक किया। साथ ही बच्चों को खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया।