१९ जुलाई २०२३ के मुख्य समाचार

  • संसद के कल से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक की। सत्र में 31 विधेयक पेश किए जाएंगे। मणिपुर हिंसा पर भी चर्चा।
  • उत्तराखंड के चमोली में बिजली का करंट लगने से 16 लोगों की मृत्‍यु और 11 घायल।
  • हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में मानसून की वर्षा जारी है। पिछले दिनों हुई तेज वर्षा के कारण राज्य में दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 725 सड़कें अब भी बंद हैं।
  • जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से आठ लोगों की मौत।
  • भारत कल नई दिल्ली में पारंपरिक औषधियों पर आसियान देशों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
  • कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में एच.एस. प्रणॉय और प्रियांशु राजावत सिंगल्‍स के दूसरे दौर में पहुंचे। किदाम्‍बी श्रीकांत और पी.वी. सिंधु प्रतियोगिता से हारकर बाहर।
  • और महिला क्रिकेट में, भारत ने ढाका में दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय मैच में बांग्लादेश को 108 रन से हराया।