क्षेत्र के बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर कन्नौज की ओर से आ रहा सवारियों से भरा टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया ,जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा कई घायल हुए । मिली जानकारी के मुताबिक क़रीब साढ़े दस बजे के आसपास कन्नौज की ओर से आ रहा टैम्पो अचानक आई टी आई के आगे आकर अनियंत्रित हुआ और पलट गया जिसमे सवार रामरूप 45पुत्र बिंदा यादव निवासी बदरूद्दीनपुर थाना सुरसा की मौत हो गई जिन्हे पुलिस सी एच सी ले आई इसके अलावा रामचरन56 पुत्र बैजू निवासी घमोईया बिलग्राम ,सलोनी 22पुत्री कमलेश निवासी सान्डी ,सुशील पुत्र गँगा प्रसाद 25निवासी मसूद्पुर थाना सान्डी घायल हुए घायलों को सी एच सी लाया गया ।मौके पर एसएस आई सी पी सिंह ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया ।
Related Articles
करंट से एक किशोरी की मौत, 3 घायल
July 2, 2018
0
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
August 17, 2018
0
ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
October 8, 2018
0