तालाब आवंटन शिविर का आयोजन 10 दिसम्बर को:- ओपी गुप्ता

उप जिलाधिकारी सदर ओम प्रकाश गुप्ता ने अवगत कराया है कि तहसील सदर की ग्राम सभाओें में स्थित तालाबों में 10 वर्षीय मछली पालन हेतु तालाब आवंटन शिविर का आयोजन 10 दिसम्बर 2018 को दोपहर 02 बजे तहसील सदर परिसर में किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि तहसील सदर के राजस्व ग्राम खेरवा दलौली, हरियावां, बूढ़ागांव, खांडाखेड़ा, अन्र्धरा, पुरवा हफीजुद्दीनपुर, कायमपुर, सथरा, रावल, ऐंचामऊ, जगदीशपुर, मगनपुर, दूल्हापुर, अस्योली, खटेली, रमुआपुर, बेहटी, कोट एवं ऐजा के तालाबों का आवंटन ग्राम पंचायत क्षेत्र के निवासी मछुआ समुदाय के व्यक्ति को तथा राजस्व ग्राम हरियावां, रमुआपुर, जमुनिया, खेरवा दलौली, अस्योली व नीर के तालाबों का आवंटन मछुआ समुदाय की पंजीकृत समितियों को किया जायेगा।
श्री गुप्ता ने कहा है कि उक्त तिथि को किसी तालाब आवंटन नही हो पाता है या किसी पात्र व्यक्ति के उपस्थित नही होने पर शेष तालाबों हेतु आवंटन शिविर का आयोजन 16 दिसम्बर 2018 को किया जायेगा।