विकास खण्ड सुरसा ग्राम बील नेवादा में महिला सफाईकर्मी से प्रधान व गांव की जनता परेशान है । सफाईकर्मी जब भी सफाई करने आती है तो दारू पीकर हंगामा करती है व प्रधान पति को गाली गलौज भी करती है । गांववालों का आरोप है कि यह महिला बहुत ही दबंग किस्म की है और कभी भी सफाई नहीं करती है ।
जब भी गांव आती है तो दारू के नशे में आती है और पूरे गांव में हंगामा करती है । जिसकी शिकायत कई बार विकास खण्ड सुरसा में की गई लेकिन इस महिला सफाईकर्मी लक्ष्मी देवी पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई । जिसके चलते आये दिन यह महिला सफाई कर्मी प्रधानपति को धमकी देती है व खुलेआम हंगामा करती है । इसकी वजह से वहां सफाई नहीं हो पाती है । गांव में चारों तरफ गंदगी का अंबार है । इस महिला सफाई कर्मी की शिकायत जिलाधिकारी पुलकित खरे से फ़ोन द्वारा प्रधानपति ने की है । जिस समय जिलाधिकारी से शिकायत की गयी उस समय भी महिला सफाईकर्मी नशे में धुत थी और खुले आम हंगामा कर रही थी ।