नया साल आया है, ढेरों खुशियाँ लाया है

नया साल आया है,
ढेरों खुशियाँ लाया है।
बच्चे बूढे खुश बहुत हैं,
उत्साह का मौसम छाया हैं।।
भेदभाव मिताएंगे,
सबको गले लगाएंगे।
ये सन्देश सब तक पहुंचाना हैं,
सबको मिलकर रहना सिखाना हैं।।
अब तो नये साल का सवेरा होगा,
नये साल में उम्मीदों का पहरा होगा।
अपने सभी लक्ष्यों को पाना है,
अपने जीवन को सफल बनाना हैं।।
कोरोना का भय अब भी छाया है,
इसका संकट अब भी मंडराया है,
कोरोना को हराएंगे भारत को स्वास्थ बनाएँगे।

🙏🏻

राशि
नौवीं कक्षा की छात्रा
राजकीय उच्च विद्यालय