हर बार यह दिन आता है,
शिक्षक दिवस यह कहलाता है।
5 सितंबर का दिन जब आता है,
इसे डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के
जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
सही राह पर चलना सिखाते हैं,
जिंदगी क्या होती है यह समझाते हैं।
इनका दिया हुआ ज्ञान हमारी पहचान है,
यह हमारे जीवन के लिए वरदान है।
जो जिंदगी में है जगते हुए दीपक,
उन्हें पुकारते हैं हम अध्यापक।
जो देते हैं हमें आगे बढ़ने का ज्ञान,
वह है हमारे मां-बाप के समान।
आओ इस दिन को धूमधाम से मनायें,
आचरण सुधार इस दिन को यादगार बनायें।
सभी अध्यापकों को शिक्षक-दिवस की हार्दिक शुभकामना।
संजना
कक्षा बारहवीं
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला
गाहलियां
कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश