कौशाम्बी : राजस्व अभिलेखों में दर्ज शत्रु संपत्तियां भू माफियाओं के कब्जे में चली गई है इस मामले को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है और बीते दो महीने पूर्व केंद्र सरकार ने निर्देश जारी कर शत्रु संपत्तियां खाली करवाने का पत्र जारी किया है ।
शत्रु संपत्ति से अवैध कब्जे हटाए जाने के पत्र आने के बाद शत्रु संपत्तियों के अवैध कब्जे नहीं हटाए गए हैं । जिले के मंझनपुर सिराथू और चायल तीनों तहसीलों में शत्रु संपत्तियों पर बड़े पैमाने पर कब्जे हैं । शत्रु संपत्तियों में आलीशान भवन बन चुके हैं । शत्रु संपत्तिओ में अवैध कब्जे के मामले में आखिर केंद्र सरकार के निर्देश का पालन कब जिले में कराया जाएगा, इस बात का उत्तर जनता जानना चाहती है ?