राहुल मिश्र बघौली-
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही गाँधी संकल्प यात्रा की कड़ी में सदर सांसद जयप्रकाश रावत, विधायक प्रभाष कुमार की अगुवाई में सांडी विधानसभा के जूरा बैसरा, हुसियापुर, फ़तियापुर, सुगवाँ, सेमरा चौराहा, बिराहिमपुर, मोना में पदयात्रा निकाली गयी ।
इसी क्रम में विधायक व सांसद द्वारा पालीथीन के कचरे को साफ कर प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संदेश दिया गया । तुंडवल गांव में सांसद और विधायक ने चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए झाड़ू लगाकर स्वच्छ्ता की शपथ दिलाई गयी । वहाँ पर उपस्थित जनता की जन समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण भी कराया गया ।
इस मौके पर नामामि गङ्गे के जिलाध्यक्ष सुशील अवस्थी छोटे महाराज, पूर्व जिला महामंत्री अर्जुनसिंह, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, विधानसभा संयोजक श्रवण पाण्डेय, साण्डी विधायक कार्यालय प्रभारी शिवम पाण्डेय, शिवाजी चंदेल, ब्लॉक प्रमुख महिपाल सिंह, धनंजय सिंह, रमन त्रिपाठी सहित बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।