प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान देश और सवा सौ करोड़ जनता का अपमान है : गीता शाक्य

सिद्धान्त सिंह :

आज पंजाब सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैया से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को 20 मिनट तक रोका गया, यह बेहद ही गंदी राजनीति के तहत प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ करना था ।

पंजाब मे नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा मे चूक का सच

अपनी निकृष्ट सोच और ओछी हरकतों से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दिखा दिया है कि वह सदैव ही देश विरोधी, विकास विरोधी, कार्यों में सम्मिलित रहते हैं, भारत के इतिहास में आज पंजाब की पुण्य भूमि पर कांग्रेस के गंदे मंसूबों को नाकाम किया है, जो लोग कांग्रेस में यशस्वी प्रधानमंत्री से घृणा करते हैं वह आज उनकी सुरक्षा को नाकाम करने के लिए प्रयासरत थे ।
देश के विकास के लिए बनाई गई हजारों करोड़ की योजनाओं को लॉञ्च करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री की रैली में बाधा डालना और इसके लिए सरकारी तंत्र का उपयोग करना ,छोटी और ओछी मानसिकता को दर्शाता है इस तरह की हरकतों से पंजाब का विकास नहीं रोका जा सकता ।

पंजाब मे नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा मे चूक का सच

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होना दुर्भाग्यपूर्ण है यह बेहद ही गंभीर मामला है पंजाब के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को ना पहुंचने देना यह पंजाब के लोगों का अपमान है, मैं कड़े शब्दों में इस शर्मनाक घटना की निंदा करती हूं ।