प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्‍व सरकार सम्‍मेलन को दुबई में करेंगे संबोधित

संयुक्‍त अरब अमरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां के शीर्ष नेताओं से मिलने के साथ-साथ महत्‍वपूर्ण समझौतों पर हस्‍ताक्षर भी करेंगे । विश्‍व सरकार सम्‍मेलन को वह दुबई में संबोधित करेंगे । मालूम हो कि भारत को वहां शिखर सम्‍मेलन में सम्‍मानीय अतिथि का दर्जा दिया गया है ।

लगभग 140 देश इस सम्‍मेलन में हिस्‍सा ले रहे हैं । इसके अलावा यहां भारतीय प्रवासियों से भी प्रधानमंत्री मुलाकात करेंगे । वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के द्वारा अबूधाबी में बन रहे पहले हिन्‍दू मंदिर का भूमि पूजन तथा शिलान्‍यास का अवलोकन भी करेंगे । प्रधानमंत्री की कोशिश के बाद अबूधाबी में मंदिर का निर्माण किया जा रहा है । भारतीय प्रवासियों की मन्दिर की इच्‍छा को साकार रूप दिया जा रहा है । भारतीय और अरबी उद्योगपति‍यों से भी दुबई में प्रधानमंत्री मुलाकात करेंगे जिससे इन कारोबारियों को भारत में निवेश के लिए आमन्त्रित किया जा स‍के ।