9 मई को बैंककर्मी करेंगे प्रदर्शन

                  यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बैंक मैनेजमेंट की प्रतिनिधि संस्था आईबीए द्वारा महज़ 2 फीसदी वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को ख़ारिज करते हुये तत्काल आंदोलन पर जाने का फ़ैसला लिया है। स्थानीय संयोजक आर के पांडेय ने बताया कि वे जोरदार विरोध प्रदर्शन कर अपने गुस्से और अपनी ताक़त का इज़हार करेंगे।
                  9 मई यानि कि बुधवार को बैंककर्मी दोपहर बाद भोजनावकाश में 2:15 से 2:45 तक विरोध प्रदर्शन के लिए बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा रेलवेगंज पर इकट्ठे होंगे।शहर के एक एक बैंककर्मी, अधिकारी और कर्मचारी दोनो का इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आह्वाहन किया जा रहा है। इसके लिए बैंककर्मी नेताओं ने बैंक शाखाओं में भ्रमण शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि हमारा आंदोलन ही एक सम्मानजनक वेतन पुनरीक्षण समझौते को मुमकिन बनाएगा, हम इसी मई महीने के आखिरी दिनों में 2 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल पर भी जाने की तैयारी कर रहे हैं।