राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने नव निर्वाचित समाजवादी पार्टी के सभी नगर पालिका अध्यक्षों व सदस्यों से मुलाकात की

                 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद आए। आने से पूर्व जगह-जगह पर हजारो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ अपने सांसद श्री नरेश अग्रवाल  का फूल-मालाएं पहनाकर मुंह मिठा कराकर आभार व्यक्त किया, इसके बाद सांसद जी अपने वैटगंज स्थित आवास पर पधारे ।
         सांसद महोदय अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं व नव निर्वाचित समाजवादी पार्टी के सभी नगर पालिका अध्यक्षों व वार्ड मेम्बरों से मुलाकात की । साथ ही हरदोई की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरदोई की जनता ने हर परिस्थिति में मेरा साथ दिया यह मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है। आज जो कुछ भी हम है हरदोई की जनता की बदौलत है।
       स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से एम0एल0सी0 मिसबाहुउद्दीन, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसाग मिश्र मधुर, अध्यक्ष हबीब बिलग्राम, दिनेश गुप्ता साण्डी, टिंकू त्रिवेदी, रानू त्रिवेदी, अंकित अवस्थी, हबीब लिट्टे, विशाल सेठ, आरिफ खां सानू, शोभित श्रीवास्वत, विजय सिंह आशा, अजीत सिंह आशा, विनोद द्विवेदी, विजय तिवारी, नितिन गुप्ता, अमित सिंह बघेल, अनुज सिंह, रामज्ञान गुप्ता, राजवर्धन सिंह राजू, अमित बाजपेयी, बाला जी गुप्ता आदि सहित हजारो की संख्या में कार्यकर्ता साथ मौजूद रहे। आवास पर स्वागत करने वालो में पूर्व विधायक धर्मज्ञय मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, डी0सी0बी0 अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, नगर अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी, नरेश गोयल, जी0पी0 अवस्थी, ललित कश्यप, विमल कुमार, भैयालाल बाजपेयी, नवीन राठौर, राजकुमार गुप्ता, इरशाद, अरशद हुसैन, अभिषेक मिश्रा, सुधीर बनिया, मुन्ना नेता, आदेश सिंह आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व नव निर्वाचित सदस्य मौजूद रहे।