अनीश सिंह –
शौचालय को लेकर महिलाओ में रोष, कहा प्रधान सिर्फ अपनी ही जाति के लोगों को देते है शौचालय ।
हरदोई जिले के ब्लॉक टड़ियावां की ग्राम सभा हर्रई में गांव की महिलाओं ने ग्राम प्रधान पर शौचालय न देने का आरोप लगाया । गांव की महिलाओं में विनीता तिवारी सुनीत टिल्ला निर्मला मुन्नी देवी आदि ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से भी कहा लेकिन ग्राम प्रधान टाल मटोल कर रहे है शौचालय न बनने के कारण हम सबको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है बारिश के समय तो अधिक समस्या हो जाती है लोटा लेकर खेत जाना पड़ता है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री जी सभी को शौचालय देने की बात करते है । खुले में शौच न जाने की हिदायत देते है। वहाँ ऐसे ग्राम प्रधान उनके आदेशो की धज्जियां उड़ा रहे है ।