भाजपा की महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ने बांटी राशन सामग्री

रामू बाजपेयी :

पाली- गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलामहामंत्री श्वेता अग्निहोत्री ने सवायजपुर विधायक के सहयोग से नगर में जरूरतममन्दों व असहाय लोगों को राशन सामग्री का वितरण किया।

इस अवसर पर श्वेता अग्निहोत्री ने कहा कि इस समय देश कोरोना संक्रमण की चपेट में है, जिससे लोगों को तमाम तरीके की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा ऐसे समय मे लोगों की मदद करना हमारा परम कर्तव्य है । उन्होंने आगे कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने किसी भी व्यक्ति को भूखा न सोने देने का बीड़ा उठाया है जिसके तहत आज राशन सामग्री वितरित की ।

आपको बता दें कि श्वेता अग्निहोत्री द्वारा लॉकडाउन में लगातार जरूरतममन्दों को स्वनिर्मित मास्क का भी वितरण किया जा रहा है जिसके लिए उनकी काफी सराहना हो रही है।