आगामी त्रिस्तरीय पञ्चायत चुनाव के आरक्षण की तस्वीर साफ़

कछौना (हरदोई): आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पंचायत चुनाव ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम सदस्य का आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। पद व स्थान की सूची का सार्वजनिक प्रकाशन ब्लॉक मुख्यालय पर कराया गया। आपत्तियों के लिए तिथियां निश्चित की गई हैं। आरक्षण को प्रशस्ति किए जाने में वर्ष 2011 की जनसंख्या और वर्ष 1995 से 2015 तक प्रभावी रहे, आरक्षण को मानक माना गया है। गांव की राजनीति में दखल करने वालों और पंचायत पदों पर दावेदारों के लिए मंगलवार का दिन काफी खास रहा। आरक्षण चार्ट से कई खुश तो कई की मंशा पर पानी फिर गया। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए विकासखंड कछौना की अनुसूचित जाति महिला है।

विकासखंड कछौना के कुल 41 ग्राम सभा, क्षेत्र पंचायत के 80 क्षेत्र हैं। जिला पंचायत पद हेतु आरक्षण कछौना प्रथम सामान्य, कछौना द्वितीय सामान्य व कछौना तृतीय अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सामान्य जाति के आरक्षण के क्रम में ग्राम पंचायत बालामऊ, तेरवा दहिगवां, कहली, भानपुर, महमूदपुर धतिगढ़ा, कटियामऊ, निर्मलपुर, हथौड़ा, सुन्नी, बाण, कछौना देहात, गौरी फखरुद्दीन, त्यौरी मतुआ, पुरवा, उत्तरधैया, कुकुही एवं गौहानी शामिल है। इसी क्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण हेतु ग्राम पंचायत दीननगर, बरवा सरसण्ड, बिलौनी, सहदिन, मारेउरा, कमाल पुर, नारायण देव, ज्ञानपुर शामिल है। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षण ग्राम पंचायत मेढ़उवा, पतसेनी देहात, खजोहना, मुसलमानाबाद शामिल हैं। इसी क्रम में अनुसूचित जाति महिला आरक्षण हेतु ग्राम पंचायत गौसगंज, लोन्हारा, टिकारी, गौरी खालसा, समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र पंचायत व ग्राम सदस्य की सूची नहीं प्रकाशन हो सकी। देर रात तक प्रकाशन की उम्मीद है। अबकी बार युवा प्रत्याशियों को मैदान में उतरने की प्रबल आशंका है। युवाओं में काफी उत्साह व उल्लास है।

रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता