केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई इस वर्ष दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 20 जून को घोषित करेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूल, विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर उन्हें अंक किस प्रकार और किस आधार पर देंगे।
बोर्ड ने कहा है कि सभी विद्यालय निर्धारित मानदंडों पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर अंक 5 जून तक परिणाम सौंप देंगे।