आई.एन.एस. तलवार 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन के साथ स्वदेश के लिए रवाना

समुद्र सेतु-2 अभियान के अंतर्गत भारतीय नौसेना के सात पोत विभिन्‍न देशों से ऑक्‍सीजन के क्रायोजेनिक कंटेनर और अन्य चिकित्‍सा उपकरणों की खेप भारत लाने के लिए तैनात किए गए हैं।

इनमें आईएनएस कोलकाता और आई.एन.एस. तलवार को फारस की खाड़ी में तैनात किया गया है। ये दोनों पोत 30 अप्रैल को बहरीन में मनामा बंदरगाह पहुंचे थे। आई.एन.एस. तलवार 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन के साथ स्वदेश के लिए रवाना हो गया है।