कोरोना से जंग लड़ने में राजस्व कर्मचारी भी नहीं पीछे, बखूबी ड्यूटी को दे रहे हैं अंजाम

जान की परवाह किए बिना नर सेवा को चरितार्थ कर रहे है राजस्व कर्मी

बदायूँ : कोरोना महामारी के कारण उपजे संकट की इस घड़ी में राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी बाहर से आने वाले श्रमिको के लिए मददगार साबित हो रहे है जिला प्रशासन द्वारा शहर के द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बनाये गए आश्रय स्थल पर राजस्व विभाग के लेखपाल, अमीन,अनुसेवक व लिपिक अपने जीवन की परवाह किये बिना दिन रात एक करते हुए प्रवासी श्रमिको व नागरिको की जी -जान से सेवा में लगें हुए है ।

सदर तहसीलदार राम नयन सिंह व लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह यादव, जिलामहामंत्री कमल कुमार सिंह राजस्व निरीक्षक नीरज सिंह चौहान अपने स्टाफ के समेत अपनी निजी जिदंगी को तिलांजलि देकर अग्रिम योद्धा के रूप में कोरोना की जंग में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं ।

बताते चलें कि सरकार की ओर से राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियो को बाहरी प्रदेशों से आये लोगो को क्वारंटाइन किए जाने की स्थिति में निगरानी करने व उनका हालचाल पूछने एवं उनके भोजन आदि की व्यवस्था करने का दायित्व दिया गया है । विपरीत परिस्थितियों में राजस्व विभाग की टीम अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रही है साथ ही इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को भी मुहैया करायी जा रही है ।

सदर तहसीलदार रामनयन सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना हमारा नैतिक दायित्व है । साथ ही प्रवासी लोगों की मदद करना भी एक मानवता का काम है । उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों का एक रजिस्टर में नाम व पता अंकित किया जा रहा है । राजस्व विभाग की टीम आने वाले लोगो की भोजन आदि की व्यवस्था कर रहे है एवं उनके गंतव्य तक जाने के रोडवेज बसों से उनके घरों तक पहुचाने का कार्य कर रहे है । राजस्व विभाग की टीमें कोरोना योद्धा के रूप में 24 घंटे आश्रय स्थल पर रहकर अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रही हैं । उन्होंने कहा कि शहर में उनके अलावा लेखपाल आकाश सक्सेना, राम प्रसाद, उमेश और संग्रह अमीन लगे हुए हैं ।