जहां एक और संपूर्ण भारत गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा है समस्त भारत में हिंदुस्तान जिंदाबाद जन गण मन और जय हिंद के नारे लगाए जा रहे हैं ।
वहीं दूसरी ओर देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बांगरमऊ पुलिस का यह नौजवान दरोगा अपनी ड्यूटी निभा रहा है ।
घटना है कल सुबह लगभग 9:30 बजे की जब एसएसआई बांगरमऊ जावेद को खबर मिली कि जोगी कोर्ट ग्राम के निकट एक ट्रक का भीषण एक्सीडेंट हो गया है बगैर किसी प्रतीक्षा के एसएसआई जावेद तुरंत मौके पर पहुंचें ट्रक की स्टेरिंग में बुरी तरह फंसे ड्राइवर को खुद ही स्टेरिंग काट कर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस तत्परता से एक अनहोनी घटने से बची। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर बांगरमऊ पुलिस अपने कर्तव्य का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन कर रही है। निसंदेह एसएसआई जावेद की यह कार्य शैली प्रशंसनीय है।