कार की टक्टर से बाइक सवार दो लोगोँ की मौत, कार जलकर खाक

हरदोई सीतापुर रोड पर देर रात मे तेज रफ्तार से जा रही कार ने बाइक को टक्टर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनो की मौके पर ही मौत हो गई।कार में फंसकर बाइक घिसटती रही जिसकी चिंगारी से निकली आग से कार भी जलकर खाक हो गयी।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची दोनो शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
   हादसा हरदोई में बेनीगंज कोतवाली के प्रताप नगर पुलिस चौकी के पास का है देर रात में तेज रफ्तार से जा रही तेज रफ्तार से जा रही है कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी टक्कर मारने के बाद बाइक कार में फस गई जिस से करीब आधा किलो मीटर तक बाइक कार के साथ घसीटती रही जिस से निकली चिंगारी से कार में आग लग गई आग लगने से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए जिनके बारे में अभी पुलिस को कोई जानकारी नहीं हो सकी है वही बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची एसएसआई सुभाषचंद्र के मुताबिक कार से टक्कर लगने के बाद बाइक काफी दूर तक  घसीटने से आग लगी है।
                बता दें की बजरंगी और दीपक बाइक से निकले तो अपने परिवार की एक शादी के लिए थे लेकिन थाना बेनीगंज क्षेत्र के प्रताप नगर चौराहे के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक टकराने के कारण दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।